भारत में महिला क्रिएटर्स कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए और उनकी सहायता करने के लिए, गुरुवार को YouTube ने #WomenToWatch नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया और 700 से अधिक क्रिएटर्स को होस्ट किया।
YouTube के अनुसार, 2015 में भारत में एक मिलियन सब्सक्राइबर के माइलस्टोन को पार करने वाले लोगो की लिस्ट में कोई महिला नहीं थी। लेकिन आज 120 से अधिक महिला क्रिएटर है, जो उस माइलस्टोन को पार करने में सफल हुई है।
सत्य राघवन, डायरेक्टर, कंटेंट पार्टनरशिप, YouTube India ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, “265 मिलियन से भी अधिक मासिक एक्टिव उपयोगकर्ताओं के साथ, भारत वैश्विक स्तर पर हमारा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्किट साबित हुआ है। और साथ ही महिला क्रिएटर्स कम्युनिटी बड़े पैमाने पर तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि YouTube पर महिला क्रिएटर्स भारत के सभी हिस्सों से शामिल है। और वो भारत की कई भाषाओं में उपयोगकर्ताओं को कंटेंट प्रदान कर रहे है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, YouTube पर आने वाली महिला क्रिएटर्स की अगली जनरेशन ट्रेडिशनल वर्टिकल्स से आगे बढ़कर ” MotoVlog ”, ” Technology ”, ” Gaming ” और ” Farming ” जैसे कंटेंट प्रदान कर रही है।
YouTube क्रिएटर के हेड और आर्टिस्ट डेवलपमेंट, APAC के हेड मार्क लेफकोविट्ज़ ने कहा कि “हमारी महिला क्रिएटर्स का विकास काफी प्रेरणादायक रहा है। वे बाधाओं को पार करते हुए, अनकंवेंशनल वर्टिकल्स को लेते हुए, कई भारतीय भाषाओं में भिन्न भिन्न कंटेंट का निर्माण कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि, हम लोग महिला क्रिएटर्स के YouTube के वाइब्रेंट कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे है, और भविष्य में भी करते रहेंगे। जिससे कि हम कई अन्य महिला क्रिएटर्स को अपने मौजूदा स्टार्स में शामिल होते हुए देख सके।
वैसे तो संभवतः ही YouTube की इस पहल से महिला क्रिएटर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। लेकिन फिर भी यह देखना दिलचस्प होगा की कितनी महिला क्रिएटर्स YouTube की पहल से, YouTube में जुड़ती है।

0 Comments